फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त का झगड़ा सुलझवाने की रंजिश में चार युवकों ने युवक पर किया डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
देशराज कॉलोनी में झगड़ा सुलझवाने की रंजिश में चार युवकों ने एक युवक पर ही डंडों से हमला कर दिया। उपरोक्त मामले में तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि वह 11 मई को रात 11 बजे खाना खाकर गली में घूम रहा था। प्राचीन शिव मंदिर के पास उसका दोस्त चांद खड़ा था, जिसके साथ तीन से चार युवक गाली-गलौज कर रहे थे। उसने पास जाकर युवकों को समझाया और दोस्त चांद को घर भेज दिया। कुछ देर बाद तीन से चार युवक डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए और झगड़ा सुलझवाने की रंजिश में उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो उसकी मां बाहर निकलकर आई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें