फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के यार्ड से कॉपर, तार और आइसोलेटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-29 थाना अंतर्गत 400केवी विद्युत सब स्टेशन से शुक्रवार को कॉपर, तार और आइसोलेटर चोरी कर लिए। जेई की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीबीएमबी कॉलोनी निवासी जेई मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यार्ड में 400 केवी आइसोलेटर को बदलने का काम कार्य करीब 45 दिन से चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सारा सामान यार्ड में छोड़कर गए और शनिवार की सुबह आने पर वर्कशाप के मेन गेट का ताला टूटा मिला। 300 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप, 500 किलोग्राम कॉपर कंट्रोल केबल और 600 किलोग्राम वजन के 24 आइसोलेटर चोरी मिले। चोरों ने गांव सिवाह गांव की तरफ वाली दीवार पर लगी कांटेदार तारों को काटकर सामान को बाहर निकाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें