फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग की

विज्ञापन
पानीपत। लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर रोष जताते हुए कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ वीरवार को लघु सचिवालय के सामने पुल के नीचे धरना दिया। सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त सुशील सारवान को राज्यपाल हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बसताड़ा टोल पर किसानों पर लाठीचार्ज करने के आदेश देने वाले आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा को सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में मारे गए गांव रायपुर जाटान के किसान के परिवार वालों में से किसी एक को सरकारी नौकरी और परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए। पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा के इसी सत्र में पास किए गए भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को रद्द करने की मांग की है। यह विधेयक किसानों के खिलाफ है और इसे सरकार वापस ले। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्र योजना को लागू करना जनता की निजता का हनन है। इस मौके पर इसराना विधायक बलबीर वाल्मीकि, विरेंद्र (बुल्ले शाह), धर्मपाल गुप्ता, संजय अग्रवाल, डॉ. कर्ण सिंह कादियान, राजेश बडौली, तेजबीर जागलान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें