फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरा करें लंबित निर्माण कार्य

विज्ञापन
पानीपत। पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए विधायक प? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। विकास कार्यों को लेकर शहरी विधायक प्रमोद विज ने वीरवार को रेस्ट हाउस में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। जहां पर पीडब्ल्यूडी ने आश्वासन दिया कि असंध रोड का निर्माण मई तक पूरा हो जाएगा वहीं नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही नालों और सड़कों के निर्माण का लंबित कार्य पूरा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अधिकारियों से कहा कि ठेकेदार द्वारा लगाई जा रही निर्माण सामग्री की जांच की जाए। जिन विकास कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, उनका काम भी तुरंत शुरू कराया जाए। पीडब्ल्यूडी को असंध रोड एवं गोहाना रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मई तक काम पूरा कर लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी ठेकेदार के काम की मानीटरिंग करें, जिससे विकास कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं हो। बैठक में मेयर अवनीत कौर, डिप्टी मेयर रविंद्र कुमार, पार्षद अशोक नारंग, हरीश कटारिया व हिमांशू कटारिया मौजूद रहे।
बाजारों और कॉलोनियों में गंदे की पानी की समस्या करें दूर
विधायक नगर निगम अधिकारियों से कहा कि बाजारों एवं कॉलोनियों की सबसे बड़ी समस्या गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाना है। इसे लेकर सरकार की ओर से गंभीरता से काम चल रहा है। प्रयास है कि बरसात से पहले शहर में सभी नालों का काम पूरा हो जाए। जहां भी सड़कों का काम चल रहा है, उसे भी पूरा कर लिया जाए। यह सुनिश्चित करना है कि घटिया सामग्री का प्रयोग न हो। जहां पर घटिया सामग्री का प्रयोग मिला, वहां कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन

बस स्टैंड से विजय नगर तक बनेगी सड़क
विधायक प्रमोद विज ने वीरवार को विजय नगर से बस स्टैंड तक बनने वाली सड़क के कार्य का शिलान्यास किया। ये सड़क 62 लाख रुपये में बनेगी। सड़क के दोनों और फुटपाथ बनाया जाएगा और सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी लगेंगी। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि ये सड़क के निर्माण कार्य के बाद यहां जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें