फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जनशताब्दी एक्सप्रेस से पानीपत पहुंचे CM मनोहर; कहा- 8 फरवरी को जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

Tue, 23 Jan 2024 02:21 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

सीएम मनोहर लाल चंडीगढ़ से जनशताब्दी एक्सप्रेस से पानीपत पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने और भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सीएम का स्टेशन पर स्वागत किया। पानीपत से सड़क के रास्ते सीएम मनोहर लाल रोहतक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आठ फरवरी को अयोध्या जाएंगे। उनके साथ पानीपत समेत प्रदेश के कार्यकर्ता भी साथ होंगे। उन्होंने यह बातें मंगलवार को रोहतक जाते समय कुछ देर के पानीपत के ठहराव के दौरान बताई। सीएम मंगलवार को पानीपत पहुंचे थे। उन्होंने चंडीगढ़ से पानीपत तक जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर किया और सुबह 10:44 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां डीसी वीरेंद्र दहिया, एसपी अजीत सिंह शेखावत और बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने बताया कि अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से हर भारतीय में खुशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह शुभ कार्य हुआ है। सीएम मनोहर लाल रोहतक में राज्य स्तरीय मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। सीएम रेलवे ऑफिसर गेस्ट हाउस में चाय-नाश्ता करने के लिए रूके, जहां उन्होंने लगभग 20 मिनट तक विशेषज्ञों और अन्य विधायकों के साथ चर्चा की। इसके बाद सीएम मनोहर लाल रोहतक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 मिनट देरी से पहुंची जनशताब्दी 
धुंध के चलते जनशताब्दी ट्रेन देरी से पहुंची। ट्रेन का समय 10:02 बजे था, लेकिन यह 10:44 बजे पहुंची। मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद गेस्ट हाउस में चाय-नाश्ता किया और फिर सड़क के रास्ते रोहतक की ओर रवाना हुए। सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन के अलावा रेलवे रोड, जीटी रोड और अन्य स्थानों पर भी पुलिस  की तैनात रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें