पानीपत। अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर देशराज कॉलोनी भावना चौक स्थित शिव मंदिर में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मंदिर कमेटी ने हवन कर भंडारा किया और झांकी निकाली। यहां प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि कांग्रेस के युवा नेता चाणक्य पंडित और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता महिपाल सूबेदार रहे। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। आज सारा देश राम की प्राण प्रतिष्ठा मान रहा है। महिपाल सूबेदार ने कहा कि रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से हर कोई उत्साहित है। लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर शिव मंदिर प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह, पुजारी प्रेम पंडित, बलवान शर्मा, चंद्र श्याम शर्मा, शमशेर वाल्मीकि, बिसंबर गुर्जर, सूबेदार जीत प्रजापत मौजूद रहे।