फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नगर निगम के दोनों कार्यालयों पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 40 से भी ज्यादा अफसरों ने की निगम की घेराबंदी

Thu, 14 Jul 2022 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत

सार

सुबह नौ बजे दोनों निगम कार्यालय में पहुंची टीम में से 20 कर्मचारी देवी लाल कंपलेक्स के बाहर बैठे और 20 ने पालिका बाजार निगम कार्यालय में डेरा डाला। टीम के सदस्यों ने दोनों कार्यों के मेन गेट पर बैठकर हाजिरी चेक की।
विज्ञापन
पानीपत निगम पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम फ्लाइंग करनाल की टीम ने गुरुवार सुबह नौ बजे पानीपत नगर निगम के ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स और पालिका बाजार कार्यालय में ज्वाइंट रेड की। सीएम फ्लाइंग की टीम में करीब 40 अफसर शामिल रहे। जिनका नेतृत्व सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजित सिंह ने किया। इस दौरान सीएम फ्लाइंग टीम ने सबसे पहले हाजिरी चेक करते हुए नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों समेत निगम में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की। 

विज्ञापन


इस पूछताछ में शहर के लोगों ने निगम अफसरों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने बताया कि वे कितने दिन से किस-किस कारणों की वजह से परेशान हैं और उन्हें बार-बार निगम अधिकारी और कर्मचारी क्यों धक्के खिलवा रहे हैं। इसके बाद टीम ने निगम अधिकारियों से प्रॉपर्टी आईडी, एनडीसी , स्ट्रीट लाइट और अन्य कई विकास कार्यों का डाटा तलब किया।

सुबह नौ बजे दोनों निगम कार्यालय में पहुंची टीम में से 20 कर्मचारी देवी लाल कंपलेक्स के बाहर बैठे और 20 ने पालिका बाजार निगम कार्यालय में डेरा डाला। टीम के सदस्यों ने दोनों कार्यों के मेन गेट पर बैठकर हाजिरी चेक की। यहीं से निगम अधिकारियो को पूछताछ के बाद जाने दिया। इसके बाद आने जाने वालों का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करवाया।। बता दें कि पिछले 12 साल में नगर निगम पर सीएम फ्लाइंग करनाल की यह अब तक की सबसे बड़ी रेड है

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें