फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने काटे ओवलोड वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। यातायात के नियमों की अनदेखी कर सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोडेड वाहनों पर जब आरटीए लगाम नहीं लगा पाया तो सीएम फ्लाइंग करनाल ने इन पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसके चलते सीएम फ्लाइंग ने बृहस्पतिवार रात को असंध रोड पर कई ओवरलोडेड वाहनों को पकड़ इन पर भारी भरकम जुर्माना ठोका है। टीम ने कार्रवाई के दौरान ऐसे वाहनों को पकड़ा जो अपनी क्षमता से भी ज्यादा भार लेकर शहर की सड़कों पर सरपट दौड़ रहे थे। रात को अंधेरे का फायदा उठाकर इनमें से कुछ शहर पार करने की फिराक में भी थे। सीएम फ्लाइंग ने इस कार्रवाई में अपने साथ आरटीओ अफसर को भी साथ लिया था।
सीएम फ्लाइंग ने ओवरलोडेड वाहनों को पकड़ने के लिए प्लांनिग बनाते हुए असंध रोड पर इनकी रैकी की। इसके बाद रात करीब दस बजे सेंट मैरी स्कूल के सामने एक ओवरलोडेड वाहन को पकड़ इस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद इसी रोड़ पर श्री सीमेंट फैक्टरी के पास अपनी क्षमता से 27 टन ज्यादा लोड भरे हुए ट्रक को पकड़ा। इस पर टीम ने 84 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा कई वाहन चालक मौके से ही फरार हो गए। कई वाहनों के सभी कागजात चेक किए गए जिनको सही मिलने पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

जैसे ही टीम रात को अपनी कार्रवाई में सक्रिय हुई तो ओवरलोड का काम करने वाले ट्रांसपोर्टर्स और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। दूसरे वाहनों को सड़क से ही उतार दिया गया। वहीं, सीएम फ्लाइंग टीम ने अपनी इस कार्रवाई से सड़कों पर चलने वाले ओवरलोडेड वाहनों चालकों को चेतावनी दी है कि अगर आगे कोई उन्हें मिलता है तो वह बख्शा नहीं जाएगा। इस पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग स्कवाड टीम के इंचार्ज रहे एसआई सुकम पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रात को असंध रोड से काफी ओवरलोडेड वाहन गुजरते हैं। इस पर नकेल कसने के लिए उन्होंने अपनी टीम में एसआई शेर सिंह और हेड कांस्टेबल प्रवीण को शामिल किया। इसके बाद तय प्लानिंग के अनुसार टीम ने कार्रवाई के लिए असंध रोड पर डेरा डाला। इसकी सूचना आरटीए अधिकारी को देकर उनको भी मौके पर बुला लिया गया। इस दौरान उन्होंने कई ओवरलोडेड वाहन पकड़े जिन पर जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें