फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के गोदाम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, आठ ब्रांड मिले लेकिन सैंपल सिर्फ छह के लिए

विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids oil warehouse, found eight brands but samples for only six - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली (पानीपत)। तेल में मिलावट और इसकी पैकिंग की शिकायत पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सनौली रोड पर गांव निंबरी के पास तेल के गोदाम दिपांशु ट्रेडर्स पर छापा मारा। इस गोदाम में सरसों, सोया और तिल का तेल की पैकिंग की जा रही थी। उड़नदस्ता टीम ने बताया कि मौके से तेल के अलग-अलग आठ ब्रांड मिले लेकिन हैरानी की बात ये रही कि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने सिर्फ छह ब्रांड के ही सैंपल लिए। दो ब्रांड के सैंपल नहीं लिए गए। अधिकारियों ने कहा कि इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छोटी बोतलों से लेकर कनस्तरों में पैक किया जा रहा था तेल
छाने के दौरान पाया कि गोदाम में तेल का उत्पादन नहीं किया जा रहा था। यहां बाहर से तेल खरीदकर लाया जाता था, जिसके बाद में अलग-अलग ब्रांड के डिब्बों में पैक किया जाता था। ये पैकिंग मशीनों के माध्यम से छोटी बोतलों, कैन, कनस्तरों तक में की जा रही थी। जिनका वजन और गुणवत्ता भी अलग-अलग थी। मौके पर तेल से भरे और खाली सैकड़ों कैन मिले।
इन ब्रांड के लिए सैंपल
छापे के दौरान फार ड्रॉप, 957, 95, गुलाब रस, 911, एडिबल ऑयल, स्टार कुकिंग ऑयल समेत एक अन्य ब्रांड के तेल की पैकिंग मिली।
सभी ब्रांड रजिस्टर्ड : दीपक
गोदाम मालिक दीपक ने बताया कि निंबरी के पास हमारी फैक्टरी है। हमारे पास छह ब्रांड हैं, जिनके सैंपल लिए गए। हमारी फर्म रजिस्टर्ड है। स्टॉक की जानकारी विभाग के अधिकारियों ने ली है। सभी ब्रांड भी रजिस्टर्ड हैं। हमारी पूरे पानीपत और समालखा में सप्लाई होती है। विभाग टीम कार्रवाई कर रही है। जो भी जानकारी मांग रहे हैं हम उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर मिले आठ सैंपल
सूचना मिली थी कि निंबरी के पास तेल के एक गोदाम में कई प्रकार के तेल के ब्रांड की पैकिंग की जा रही है। जिनमें मिलावट हो रही है। मौके पर जांच की तो कई प्रकार के तेल के आठ ब्रांड मिले हैं। इनमें सरसों का तेल, तिल का तेल, सोया का तेल है। यहां बाहर से तेल खरीदकर लाया जाता था, जिसकी यहां पेकिंग की जाती थी।
- इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
छह सैंपल उपलब्ध थे, लैब में भिजवाए : डीएफएसओ
मौके पर छह प्रकार के तेल के ब्रांड मिले थे। इनके सैंपल भरवा लिए गए हैं। जिनको जांच के लिए भेज दिया गया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. संदीप चौधरी, डीएफएसओ, पानीपत

Chief Minister's flying squad raids oil warehouse, found eight brands but samples for only six- फोटो : Panipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें