समालखा। चोरों ने जीटी रोड पर गांव करहंस के पास बाबा दीपुनाथ डेरा में कमरे का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व एक एलसीडी चोरी कर ली। इसकी शिकायत डेरे के महंत बाबा शंकर दास ने पुलिस को दी है। शिकायत में बाबा ने बताया कि वह रात को समालखा में दूसरे डेरे पर गया हुआ था। सुबह वापस आने पर कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया कि चोर एक एलसीडी और करीब पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दो लोग नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संवाद