फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर से छह लाख की धोखाधड़ी

Thu, 18 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन क्षेत्र निवासी पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर के साथ प्लाट दिलवाने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन


आरोपी प्रोपर्टी डीलर को रिटायर्ड इंजीनियर ने प्लाट के बयाने के छह लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन क्षेत्र निवासी पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से रिटायर्ड इंजीनियर रमेश चंद्र ने प्रोपर्टी डीलर राहुल  उर्फ आसिफ पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

रमेश चंद्र ने बताया कि राहुल पिछले कई सालों से पानीपत में रह रहा था। राहुल उसके पास अक्सर आता-जाता रहता था। राहुल ने उसको पहले भी कई प्लाट दिलवाए थे।
विज्ञापन


29 जनवरी को राहुल उर्फ आसिफ उसके पास आया था। राहुल ने उसको जाटल रोड पर प्लॉट लेने की बात कही। राहुल ने कहा कि वह पहले सिर्फ छह लाख रुपये बयाना दे दे।

राहुल ने प्लॉट के सारे कागजात स्वयं ही तैयार करवा दिए। 29 जनवरी को राहुल ने उसे छह लाख रुपये लेकर मॉडल टाउन स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास बुलाया।

वह पैसे लेकर वहां पहुंच गया। राहुल प्लॉट के मालिक को पैसे देने के नाम पर उससे छह लाख रुपये ले गया। वह अस्पताल के पास ही राहुल का इंतजार करता रहा, लेकिन एक घंटे के बाद भी राहुल लौटकर नहीं आया।

 उसने आस-पास राहुल की काफी तलाश की। लेकिन उसका कहीं भी भेद नहीं लगा। उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस जांच में पता लगा कि राहुल का असली नाम आसिफ है और वह कैराना का रहने वाला है। पुलिस ने कैराना में भी आसिफ की गिरफ्तारी के लिए दंबिश दी, लेकिन आसिफ पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। रमेश चंद्र ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रमेश चंद्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की  गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विनोद कुमार, एएसआई चौकी पुलिस मॉडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें