फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो दिन चक्का जाम, सोच समझकर करें प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 5, 6
विज्ञापन

आज से दो दिन रोडवेज का चक्काजाम, सोच समझकर करें यात्रा के लिए प्लान
बस यात्रियों को झेलनी पड़ सकती हैं मुश्किलें, पानीपत डिपो से औसतन 10 हजार लोग करते हैं आवाजाही
रविवार की रात 12 बजे से रोडवेज बसों का संचालन बंद हुआ, 29 मार्च की रात 12 बजे से होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। निजीकरण के विरोध में सोमवार से रोडवेज बसों का चक्काजाम रहेगा। ऐसे में अगर आप पानीपत से चंडीगढ़ या फिर दिल्ली की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो एकबार फिर से विचार कर लीजिए। कारण कि इस दौरान रोडवेज बसें उपलब्ध नहीं हो सकेंगी। ऐसे में ट्रेन की यात्रा ही विकल्प हो सकता है।
रोडवेज के अनुसार रविवार की रात 12 बजे से बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। समस्या का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पानीपत डिपो से रोजाना 120 बसों का संचालन होता है, जिनमें तकरीबन 10 हजार यात्री रोज सफर करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उत्तर प्रदेश और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होगी, क्योंकि 50 फीसदी से अधिक यात्री यहीं जाते हैं। बाकी बसें करनाल, चंडीगढ़, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, जींद और हिसार के लिए चलाई जाती हैं। 29 मार्च की रात 12 बजे तक बसों का चक्का जाम रहेगा। इस दौरान एक भी बस का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

30 बसें दिल्ली और 30 यूपी के लिए जाती हैं
पानीपत डिपो से रोज 10 हजार से अधिक यात्री कुल 120 बसों में सफर करते हैं। जिसमें 30 बस दिल्ली और 30 बस यूपी एवं हरिद्वार रूट पर चलती हैं। 20 बसें चंडीगढ़ रूट पर आने वाले विभिन्न जिलों और 20 बसें रोहतक रूट पर चलती हैं। 20 बसें हिसार और जींद रूट पर चलाई जाती हैं।
गाड़ी नंबर नाम समय
पानीपत से दिल्ली के लिए :
-14034 जम्मू मेल रात 1:58 बसे
- 14554 हिमाचल एक्सप्रेस रात 3:00 बजे
-12446 संपर्क क्रांति सुबह 5:17 बजे
-14012 होशियारपुर एक्सप्रेस सुबह 5:28 बजे
- 04472 पानीपत-गाजियाबाद एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजे
- 04406 निजामुद्दीन मेमू सुबह 6:52 बजे
- 04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू सुबह 7:12 बजे
- 14508 भटिंडा एक्सप्रेस सुबह 10:38 बजे
- 12460 सुपर एक्सप्रेस दोपहर 12:11 बजे
- 04452 केकेडी-दिल्ली मेमू दोपहर 1:13 बजे
- 22430 पठानकोट एक्सनप्रेस दोपहर 3:13 बजे
- 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस शाम 7:03 बजे
- 22430 शान-ए-पंजाब रात 8:46 बजे
पानीपत से कुरुक्षेत्र-अंबाला के लिए :
हिमाचल एक्सप्रेस रात 12:30 बजे
ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 5:57 बजे
शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सुबह 7:52 बजे
पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 9:26 बजे
बीकेएन-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 9:33 बजे
नई दिल्ली-केकेडी मेमू सुबह 10:11 बजे
भटिंडा एक्सप्रेस दोपहर 12:40 बजे
सुपर एक्सप्रेस दोपहर 3:02 बजे
होशियारपुर एक्सप्रेस शाम 8:48 बजे
निजामुद्दीन एक्सप्रेस रात 9:00 बजे
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रात 9:55 बजे
जम्मू मेल रात 10:04 बजे
- पानीपत से रोहतक के लिए :
पैसेंजर ट्रेन सुबह 6: 58 बजे
- पानीपत से जींद के लिए:
पैसेंजर गाड़ी सुबह 11:31 बजे
- शामली के लिए नहीं है ट्रेन, अपने वाहन ही होगा विकल्प
शामली के लिए पानीपत रेलवे स्टेशन से कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में किसी को यहां जाना है तो या तो दो दिन के के लिए प्लान स्थगित कर दीजिए या अपने वाहन से ही जाना होगा।
- सोमवार सुबह 11 बजे फैक्टरी मजदूर एवं आशा-आंगनबाड़ी वर्कर निकालेंगे जुलूस
जहां रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम रविवार की रात 12 बजे से शुरू हो गया है वहीं सोमवार की सुबह 11 बजे फैक्टरी श्रमिक हाली पार्क से प्रदर्शन करते हुए असंध रोड से लघु सचिवालय पहुंचेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स भी अपनी मांगों को लेकर सीटू कार्यालय से जुलूस निकालकर लघु सचिवालय पहुंचेंगी। 1500 से ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे। रोडवेज कर्मी पानीपत डिपो गेट पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

- रोडवेज कर्मियों की मांगें :
बसों का बेड़ा 10 हजार बढ़ाया जाए, परिचालकों की वेतन वृद्धि, हर पांच वर्ष में पदोन्नति, वर्ष 1992 के बाद लगे कर्मचारी हों पक्के, पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता मिले, राजपत्रित अवकाश पूर्व तक लागू हों, शाखा में सहायक के नए पद सृजित हों, जूनियर ऑडिटर के पद बढ़ाए जाएं, रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए इत्यादि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें