फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन विकल्प अपना सकती है सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2021 में कोरोना वायरस के चलते 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था, लेकिन इस बार में बोर्ड पहले से इनकी तैयारी में लग गया है। कुछ दिन पहले बताया गया था कि बोर्ड इस बार दो चरणों में परीक्षा कराएगा, ताकि किसी भी स्थिति में मूल्यांकन पर असर न पड़े। अब बताया जा रहा है कि परीक्षा का पैटर्न भी बदला किया गया है और ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी चल रही है। सीबीएसई अधिकारियों के अनुसार अगर कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बोर्ड इस बार ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन करा सकता है।
विज्ञापन

सीबीएसई का कहना है कि कोरोना को लेकर यदि परिस्थितियां सामान्य रही तो चालू सत्र में होने वाली आगामी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इसलिए यह तय है कि सीबीएसई की दो चरणों में होने वाली परीक्षाएं अवश्य होंगी। इसलिए विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए सतर्क रहने की अभी से जरूरत है।
सीबीएसई द्वारा तय किया गया पैटर्न
कुछ दिन पहले बोर्ड ने बताया था कि इस बार यानी सत्र 2021-22 में दो सत्र में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पहले सत्र की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर और दूसरे सत्र की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में होंगी। इसके अलावा पहले चरण की परीक्षाओं में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे सत्र में विस्तृत प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा सिर्फ 90 मिनट की कराई जाएगी।
विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा परिणाम के लिए सीबीएसई सदैव अग्रणी रहा है। परीक्षाओं के जरिए विद्यार्थियों की ज्ञान की परख होती है। इसलिए सीबीएसई ने सत्र 2021-22 में दो चरणों में परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। वर्तमान स्थिति में परीक्षाएं ऑफलाइन होगी। अगर कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बोर्ड इस बार ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन करा सकता है। विद्यार्थियों को दोनों स्थितियों में परीक्षा के लिए हर हाल में तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें