सीआईए-2 ने हथियार के बल पर मारपीट कर पैसे एवं मोबाइल फोन छीनने वाले दो युवकों को काबू किया है। इनसे बाइक और देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है। इन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को टीम गश्त के दौरान थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहपुर के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान अजय उर्फ राजू और अजय उर्फ हैंगा निवासी बुआना को पकड़ा गया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बीते वीरवार की शाम बुआना लाखु निवासी प्रवीन के खेत में उसके नौकर दीपक को पीटकर हथियार के बल पर 3500 रुपये और मोबाइल छीनना कबूल किया। इनसे वारदात में प्रयोग की गई बाइक और देसी पिस्तौल बरामद करने के बाद न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।