फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख रुपये में बनाकर दे दी फर्जी मार्कशीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी युवक को एक एजुकेशन सेंटर के संचालक ने डेढ़ लाख रुपये में 12वीं की फर्जी मार्कशीट थमा दी। युवक का आरोप है कि एजुकेशन सेंटर के संचालक ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दिलवाने की बजाय उसे सीधा मार्कशीट ही दे दी, जो जांच में फर्जी निकली। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी बलवान ने बताया कि वह करनाल स्थित टोल प्लाजा पर नौकरी करता है। तीन माह पहले उसे पता चला कि पानीपत में एक एजुकेशन सेंटर का संचालक ओपन से परीक्षा कराता है। वह 12वीं कक्षा पास करना चाहता था। उसने केंद्र के संचालक से बात की तो उसने कहा कि वह उसे बारहवीं करा देगा। इसके बाद उसने आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और डेढ़ लाख रुपये की मांग की। अगले दिन उसने साथी टिंकू के साथ हरीश को उसके कार्यालय में बताई गई रकम देदी। दो माह बाद हरीश ने मुक्त विद्यालय शिक्षा परिषद हरियाणा की 12वीं कक्षा की मार्कशीट उसे दी। बलवान ने बताया कि जब उसने केंद्र के संचालक से बिना परीक्षा दिए ही मार्कशीट देने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि ये असली है, कहीं से भी जांच करा लो। जब उसने मार्कशीट की जांच कराई तो उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें