फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा का मामला : आरोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव मनाना निवासी सात वर्षीय बच्ची के शव मिलने का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की तीन टीमें गठित की जा चुकी हैं, आरोपी की पहचान बताने पर 50 हजार रुपये तक का इनाम भी रखा गया है लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गांव में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बच्ची के सिर में चोट मारने की रिपोर्ट सामने आई है। वीरवार को थाना प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का दोबारा दौरा किया। जिन झाड़ियों में बच्ची का शव मिला था, उसके आसपास पूरी तरह जांच की गई। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें