फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा खटखटाकर लोगों पर हमला करने वाले चार नामजद समेत दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जवाहर नगर में छह से अधिक लोगों पर जानलेवा हमला करने में चार नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, इस मामले में घायल लोगों की तरफ से सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया कराए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी जगदीश लाल ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सीताराम की एक फैक्टरी है। इसमें लोहे के बक्से बनाए जाते हैं। यहां पर हर समय शोर होता है। इसके अलावा उन बक्सों पर पेंट भी किया जाता है, जिससे वायु प्रदूषण होता है। उन्होंने सीताराम को इस बारे में शिकायत की तो उसने धमकाकर भगा दिया।
उन्होंने प्रदूूषण कंट्रोल बोर्ड और उपायुक्त सुशील सारवान को शिकायत दी। इसकी भनक लगते ही सीताराम सचिन, जतिन, जानू और छह लोगों ने मिलकर उन पर जानेलवा हमला कर दिया। इस हमले में उनके कई सदस्य घायल हुए थे। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अब चार नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें