फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को शराब के कारोबार में फंसाने पर तीन शराब ठेकेदारों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव जोशी निवासी शराब ठेकेदार एवं उसके दो साझेदारों पर मतलौडा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। ठेकेदार पर आरोप है कि उसने धोखाधड़ी से चालक के नाम पर 110 करोड़ का कारोबार किया। इसकी भनक चालक को तब लगी जब शराब के अवैध कारोबार में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में शनिवार को पीड़ित की ओर से गृहमंत्री से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई गई थी। साथ ही खुद को जानमाल का खतरा बताया गया था, जिसके बाद गृहमंत्री के निर्देश पर पीड़ित को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई। दूसरी ओर शराब ठेकेदार ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से नकारा है।
विज्ञापन

गांव जोशी निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि वह गांव के ही शराब ठेकेदार नरेंद्र नरवाल के पास 15 हजार रुपये में चालक की नौकरी करता था। नौकरी के नाम पर ठेकेदार ने उसके दस्तावेज लिए थे, जिसका दुरुपयोग कर उसके नाम से 110 करोड़ का कारोबार खड़ा कर दिया। उसे इस बात की जानकारी तब मिली, जब उसका नाम अवैध शराब के मामले में सामने आया। इसके बाद पुलिस ने भी बिना जांच पड़ताल के उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। ठेकेदार नरेंद्र नरवाल के साथ उसके साझेदार सगे भाई अनिल परूथी और मन्नू परूथी भी मामले में आरोपी हैं। चालक का कहना है कि उसने कई बार पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों ने उससे धोखाधड़ी करने के साथ उसे जान से भी मारने की धमकी भी दी है। दूसरी ओर इस बारे में आरोपी ठेकेदार नरेंद्र नरवाल ने कहा कि उसके पास उसकी बेगुनाही के सभी सबूत हैं। कुलबीर पहले भी कई बार शिकायत दे चुका है। उच्च अधिकारियों की कमेटी ने कई बार जांच की है, मगर मामले में वह हर बार निर्दोष मिला है। सरकार की पॉलिसी आई थी कि शराब ठेके एससी श्रेणी के आवेदकों को मिलेंगे। उन्होंने कुलबीर पर भरोसा करते हुए उसकी रजामंदी से ठेके उसके नाम पर लिए। इसी बीच सोनीपत में अवैध शराब का मामला आया तो उसमें कुल 22 लोग गिरफ्तार हुए। आबकारी पॉलिसी के मुताबिक लाइसेंस धारक ही आरोपी माना गया। इसी वजह से कुलबीर जेल में गया। कुलबीर लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। अब उन्होंने उसे रुपये देने बंद कर दिए तो उसने ये शिकायत दी है। वह जांच में सहयोग करने को तैयार है। उसका कहना है कि जल्द ही वह गृहमंत्री अनिल विज से मिलकर भी अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें