फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्रम विभाग के सहायक को जातिसूचक शब्द कहने पर होटल मालिक के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। होटल मालिक पर सहायक के प्लॉट पर कब्जा करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 11 निवासी नरेश कुमार पुत्र सूरजभान ने बताया कि वो श्रम विभाग में बतौर सहायक है। उसकी ड्यूटी फरीदाबाद में है। उसकी लाल बत्ती स्थित होटल के मालिक नेत्रपाल रावल के साथ काफी सालों से जान पहचान है। उसने करनाल के गांव कुटेल में एक प्लॉट खरीदा था। उसके बगल वाला प्लॉट नेत्रपाल ने खरीदा था। नेत्रपाल ने उसके प्लॉट से बिना बताए पेड़ पौधे काट लिए। उसके प्लॉट पर सब्जियां उगाकर अवैैध रूप से कब्जा कर लिया।
उसने कई बार नेत्रपाल को कब्जा खाली करने को कहा लेकिन वो धमकी देने लगा। 30 अक्तूबर 2021 को उसने होटल में कमरा लेने के लिए नेत्रपाल के कॉल की थी। नेत्रपाल उसके साथ गालीगलौज करने लगा और उसे जाति सूचक शब्द कहे। उसने इसकी शिकायत डीएसपी संदीप को दी थी। उसने पुलिस के सामने कॉल रिकोर्डिंग पेश की। डीएसपी की रिपोर्ट पर अब सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें