फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार में लगी आग, बाल बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा फ्लाईओवर के उपर से गुजर रही एक कार में सवार करनाल का एक पांच सदस्यीय परिवार बाल बाल बच गया। दरअसल हुआ़ यूं कि दिल्ली से करनाल जा रही एक तेज रफ्तार कार जैसे ही समालखा फ्लाईओवर के उपर चढ़ी तो कार के बोनट में अचानक धुआं निकलने लगा जिससे कार में सवार परिवार धबरा गया। कार चालक ने आनन फानन में ओवरब्रिज के ऊपर ही अचानक ब्रेक लगाए ओर कार में सवार सभी को बाहर निकाला। कार में धुआं उठता देख पास से गुजर रहे वाहनों के चालकों ने भी धारा कर वाहनों को रोक लिया ओर देखते ही देखते पुल के ऊपर लंबा जाम लग गया। कार में हल्की आग भी लग गई थी। जिस पर वाहन चालकों ने काबू पा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


करनाल के गगसीना गांव के रहने वाले श्रीकृष्ण ने बताया कि वह दिल्ली से अपने परिवार के साथ अपनी कार में करनाल अपने घर जा रहा था। शाम साढ़े छह बजे के करीब समालखा फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तभी अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। उसने बताया कि कार में उसके साथ दो बच्चे व दो महिलाएं सवार थी। जिन्हें
विज्ञापन


धुआं निकलते देख सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जिससे कोई जान माल की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें