फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी बनकर युवक को झांसे में फंसाया 11 हजार रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किशनपुरा निवासी एक युवक को ठग ने पड़ोसी बनकर झांसे में फंसाया और खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुरा निवासी अनिल ने बताया कि उसके पास 21 दिसंबर को कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम मनोज कुमार बताया। उसने कहा कि वह उसके घर के पास मंदिर के पीछे वाली गली में रहता है। उसे रुपयों की जरूरत है वह पेटीएम मर्चेंट का प्रयोग करता है, इसलिए इसी से रुपये भेज दो। ठग ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से दोगुने रुपये वापस आएंगे।
आरोपी ने उससे पहले दो रुपये अपने खाते में डलवाए। बदले में चार रुपये आ गए। उसे विश्वास हुआ तो उसने एक बार 10 हजार और दूसरी बार एक हजार रुपये आरोपी के खाते में डाल दिए, लेकिन बदले में 22 हजार रुपये नहीं आए। उसने ठग से रुपये वापस मांगे तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें