फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 दिन बाद सबसे कम 36 केस मिले, पॉजिटिविटी दर तीन प्रतिशत रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना की तीसरी लहर का पीक लगभग गुजर चुका है। सोमवार को 26 दिन बाद सबसे कम 36 नए केस मिले हैं। इससे पहले पांच जनवरी को कोरोना के 20 केस मिले थे। सोमवार को कोरोना से 278 मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार को कोरोना पॉजिटिविटी दर तीन प्रतिशत रही है। जिले में अब कोरोना के 801 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जनवरी में कोरोना के 4511 केस मिल चुके हैं। 3721 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इस माह 34,154 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई है। जनवरी में कोरोना पॉजिटिविटी दर 13 प्रतिशत रही है। जनवरी में 298 बच्चे भी कोरोना की चपेट में आए हैं। सबसे अधिक कोरोना के मामले रिफाइनरी टाउनशिप, मॉडल टाउन, सेक्टर 11, 12, 13 व 17 में मिले हैं। इन क्षेत्रों में कोरोना के लगभग 650 केस मिले हैं।
अब तक जिले में 35,651 केस मिल चुके हैं। इनमें से 34,198 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,05,721 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 645 लोगों की मौत हुई है। चार लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।
विज्ञापन

15-17 आयु वर्ग के 458 का दोनों खुराक का कोर्स पूरा
सोमवार से 15-17 आयु वर्ग के पात्रों का दूसरी डोज का अभियान भी शुरू हो गया है। सोमवार को 458 पात्रों को कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगी है। अब तक 48,306 को टीके की पहली डोज लग चुकी है। अब भी 18 प्रतिशत पात्रों का टीकाकरण बाकी है। वहीं दूसरी ओर अब तक महज 4205 स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर ने प्रिकॉशन डोज ली है। जिले में कुल स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर साढ़े 17 हजार हैं। अब जिले में पात्रों की संख्या के मुकाबले 111 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज दी है। 70.5 प्रतिशत लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है।
15-18 आयु वर्ग: 48,306 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,64,458 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 6,93,696 को दूसरी डोज
प्रिकॉशन डोज- 4205
अब केस बेशक कम मिल रहे हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी
अब कोरोना के केस पहले से काफी कम हो गए हैं। लोगों से अपील है कि अगर कोरोना के लक्षण है तो जांच अवश्य कराएं। मास्क का प्रयोग करें। 15-18 आयु वर्ग के सभी पात्र टीकाकरण जरूर कराएं। - डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें