फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर चढ़े सांड को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Wed, 26 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
इसराना। बुआना लाखू गांव में एक सांड मकान का मुख्य गेट तोड़कर छत पर चला गया। ग्रामीणों ने आसपास की छतों पर खड़े होकर सांड को रोके रखा और काफी देर तक हंगामा मचा रहा। गोरक्षा दल की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को छत से सकुशल नीचे उतारा।  
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ईश्वर निवासी बुआना लाखू के घेर का मेन गेट को तोड़ कर सांड सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंच गया।

इसकी जानकारी लगते ही ग्रामीण पहुंच गए और ग्रामीणों ने छत के चारों तरफ खड़े होकर सांड को सीढ़ियों के रास्ते ही नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास बेकार रहे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस, गोभक्तों व पशु चिकित्सक को दी। ग्रामीणों की सूचना पर गोरक्षा दल की टीम के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील परढ़ाना, पुलिस दल के साथ थाना प्रभारी सुरेश पाल, पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे। गोभक्तों, पुलिस व पशु चिकित्सक की मदद से ग्रामीणों ने सांड को रस्सों से बांधकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छत से नीचे उतारा। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील परढ़ाना, थाना प्रभारी सुरेश पाल व पशु चिकित्सक मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें