पानीपत। हुडा के सेक्टर-25 पार्ट टू की सड़कों के दिन बदलने वाले हैं। हुडा के अधिकारियों ने इसके लिए एक करोड़ 36 लाख का एस्टीमेंट विभाग के चीफ आर्किटेक्ट के पास भेज दिया है। इन सड़कों को स्पेशल मेंटेनेंस के तहत दुरुस्त किया जाएगा। कई महीनों से सेक्टरवासी और अन्य यहाहं की सड़कों के निर्माण की मांग अधिकारियों से कर रहे थे।
हुडा अधिकारी सेक्टरों के विकास के लिए एस्टीमेंट तैयार करने में लगे हुए हैं। अबकी बार हुडा सेक्टर-25 पार्ट टू की सड़कों के निर्माण के लिए अधिकारियों ने प्लान तैयार कर पंचकूला भेज दिया गया है। चीफ आर्किटेक्ट पंचकूला से एस्टीमेंट पास होते ही सप्ताहभर में ही सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
सड़कों की हालत है खस्ता
सड़कों की खस्ता हालत और इनको दुरुस्त करने की बार-बार उठ रही मांग की वजह से यहां इन्हें सही करने का निर्णय लिया है। इसके बाद ही एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, इस बार नई मशीनों से सड़कें बनाई जाएंगी। दावा किया जा रहा है कि इनसे बनी सड़क करीब पांच दस साल तक टिकी रहेगी।
सेक्टर-25 है इंडस्ट्रीयल एरिया
हुडा सेक्टर-25 पार्ट-टू इंडस्ट्रीयल एरिया है। इस सेक्टर में अधिकतर इंडस्ट्री लगी हैं। सेक्टर में बड़े वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इस वजह से ही सेक्टर-25 की सड़कें जल्द क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।
बड़े वाहनों से रहता हादसे का खतरा
सेक्टरों में वाहनों की आवाजाही के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। इसके लिए सेक्टरवासी कई बार हुडा को लिखित में दे चुके हैं। लेकिन, उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है।
सेक्टर-25 पार्ट टू की सड़कों के नव निर्माण के लिए सेक्टरवासियों और इंडस्ट्रियलिस्ट कई बार पत्र लिख चुके हैं। यहां की सड़कों का करीब एक करोड़ 36 लाख का एस्टीमेंट उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इस बार अच्छी गुणवत्ता की सड़कें बनवाई जाएंगी।
सुभाष गुप्ता, एसडीई, हुडा पानीपत।