फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेजा और स्विफ्ट कार गिरोह के सरगना की थी पहली पसंद, 5 मिनट में चोरी कर हो जाते थे फरार

विज्ञापन
Brezza and Swift were the first choice of the gang leader, used to steal in 5 minutes and absconded - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना मनोज नेहरा सहित पांच आरोपियों को सीआईए-3 ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना की पहली पसंद ब्रेजा और स्विफ्ट कार है। महज पांच मिनट के अंदर आरोपी कार चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। आरोपी चोरी की कार का इंजन और चेसिस नंबर बदलने के साथ ही फर्जी आरसी तैयार करवाते और चोरी की गाड़ियों को मोटी रकम में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 ब्रेजा कार, एक लेपटॉप, एक प्रिंटर, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी नंबर प्लेट बनाने की डाई मशीन, नंबर के फर्में व कार चोरी में प्रयोग किए 3 पेचकश बरामद किए है।
विज्ञापन

इस प्रकार जुड़ती गई कड़ियां
सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि 20 अक्तूबर को डाडोला चौक पर नाकाबंदी के दौरान ब्रेजा कार सवार परवेज निवासी, गंगा तीसिंग, मुजफ्फरनगर को काबू किया था। कार के कागजात और नंबर प्लेट की जांच की तो पुलिस टीम को शक हुआ। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी से खुलासा हुआ कि उसके साथी मनोज नेहरा ने कुछ दिन पहले दिल्ली के मुखर्जी नगर से उक्त कार चोरी की थी। आरोपी परवेज को आठ दिन के रिमांड पर लिया और निशानदेही पर सरगना मनोज नेहरा निवासी गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर, अफजल निवासी कोटला विहार, न्यू दिल्ली से काबू किया।
खुलासा हुआ कि अमित चांदना इस प्रकार चलाता था खेल
मनोज नेहरा और अफजल गाड़ी चोरी कर परवेज को देते थे। परवेज ऑनलाइन अमेजन से चिप लगे हुए ब्लैंक आरसी साइज ऑर्डर करता था और ओएलएक्स पर बेचने के लिए लोगों की तरफ डाली गई गाड़ियों के इंजन नंबर, चेसिस नंबर को उठाता था। जिसके बाद वह चोरी की गई गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर को लगाकर फर्जी आरसी तैयार करता था। वहीं उसके बाद दलाल सहारनपुर निवासी अमित फर्जी तरीके से सरकारी नंबर प्लेट बनाने वाले दूसरे अमित पुत्र संतोष से नंबर प्लेट बनवाते थे। जिसके बदले वह 700 रुपये देते थे। नंबर प्लेट के बाद वह मोटी रकम में ग्राहक को गाड़ी बेच देते थे।
विज्ञापन

आरोपी 100 से ज्यादा गाड़ियों की कर चुका चोरी
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना मनोज नेहरा पर विभिन्न राज्यों में वाहन चोरी के काफी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी 100 के करीब गाड़ियां अभी तक चोरी कर चुका है, जिनमें 40 से अधिक गाड़ियां बरामद हो चुकी है, करीब 4 माह पहले आरोपी जेल से बेल पर बाहर आया था, बाहर आते ही आरोपी ने विभिन्न स्थानों से 4 माह में 6 कार चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया था, जिनमें पांच गाड़ी बरामद हो चुकी है।
इस प्रकार करते थे चोरी
मास्टरमाइंड मनोज नेहरा और अफजल गाड़ी चोरी करने में एक्सपर्ट है। दोनों सबसे ज्यादा ब्रेजा और स्विफ्ट गाड़ी को अपना निशाना बनाते थे। प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि एक आरोपी ब्रेजा गाड़ी के पहिये के पास से वायरिंग को खींचकर बोनट को खोलता था, इसी बीच दूसरा आरोपी बोनट को जल्दी से खोलकर सायरन की बैटरी से कनेक्शन काटता था। जिसके बाद वह बोनट को बंद कर कार का शीशा तोड़कर अंदर घुसते और स्टेयरिंग के नीचे स्विच काटकर गाड़ी चोरी कर फरार हो जाते थे।
अंतरराज्यीय कार चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल छिल्लर, सीआईए-3 प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें