फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर 64.5 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नंद विहार कॉलानी निवासी एक युवक से 10 लाख रुपये का लोन पास कराने का झांसा देकर साढ़े 64 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने युवक से कभी एनओसी तो कभी फाइल चार्ज के नाम पर अलग अलग तरीके से फीस ली और अंत में फोन स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन

नंद विहार कॉलोनी निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि उसके पास बजाज कंपनी से फोन आया। जिसने अपनी पहचान संजीत के रूप में बताई। संजीत ने दस लाख रुपये तक लोन देने की बात कही। उसने लोन के लिए हामी भर दी। आरोपियों ने फाइल चार्ज के नाम पर 2600 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद इंश्योरेंस के नाम पर 18900 रुपये लिए और मोबाइल पर 10 लाख 1700 रुपये का मैसेज भेजा। उन्होंने बैंक जाकर खाता चेक कराया तो रुपये नहीं मिले। उन्होंने संजीत को कॉल किया तो उसने टीडीएस के नाम पर 25 हजार 200 रुपयों की मांग की। रुपये जमा कराने के बाद 10 लाख 42 हजार रुपये खाते में जमा होने का मैसेज मिला। उसने खाता चैक किया, लेकिन रुपये नहीं मिले। इस बार आरोपी ने एनओसी चार्ज के नाम पर 35 हजार रुपये जमा कराने के लिए, जिसमें उसने आधे 17,750 रुपये जमा करवा दिए। इस तरह कुल 64,450 रुपये उससे ठग लिए गये। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें