समालखा। बिजली निगम में समालखा सब डिवीजन के लाइनमैन अनूप करंट लगने से झुलस गए। जिसके बाद उन्हें पहले सामान्य अस्पताल और फिर निजी अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह वर्तमान में खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालड़ा गांव में एपी टू फीडर की सप्लाई जंपर खराब होने से बिजली बंद थी।समालखा बिजली सब डिवीजन का सहायक लाइनमैन अनूप दोपहर बाद डेढ़ बजे उसे ठीक करने परमिट लेकर एच पोल पर चढ़ा था। एच पोल से अन्य लाइनें भी गुजर रही थी। उक्त लाइन पर काम करते समय एएलएम अनूप की कोहनी टच होने से उसे करंट लगा। इससे वह झुलस गया। संवाद