पानीपत। बीपीएल और एएआई कार्डधारकों को सरसों के तेल पर बड़ा झटका लगा है। पहले कार्डधारकों को मात्र 40 रुपये में गांव या कॉलोनी के डिपो से दो लीटर सरसों का तेल मिलता था। जिसके बाद सरकार द्वारा कीमत को बढ़ाकर सौ रुपये कर दी है।
आम आदमी के लिए सरसों का तेल कम कीमत में मिलने से बड़ा सहारा बना हुआ था। इसकी कीमत बढ़ने से बीपीएल और एएआई कार्ड धारकों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें भविष्य में दो लीटर सरसों तेल पाने के लिए अतिरिक्त 60रुपये का भुगतान करना होगा।