फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायनामाइट से ध्वस्त की थर्मल की चार यूनिट

विज्ञापन
थर्मल। इस कूलिंग टावर को किया गया ध्वस्त। - फोटो : panipat
विज्ञापन
पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट 1 से 4 को दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर धवस्त कर दिया गया। इसके लिए थर्मल प्लांट व आसपास के कंपनियों में दोपहर के समय ही छुट्टी कर दी गई थी। गांव खुखराना के पास सीमेंट प्लांट में फायर टैंडर की गाड़ी व एंबुलेंस पहले से तैयार कर दी गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूनिट नंबर 1 के कूलिंग टावर का 1974 में निर्माण कार्य तत्कालीन सीएम चौ. बंशी लाल के कार्याकाल के समय शुरू हुआ था। पहले यह यूनिट 110 मेगावाट क्षमता की बनाई गई थी। बाद में वर्ल्ड बैंक की सहायता से इसको 115 मेगावाट क्षमता का कर दिया गया था, परंतु खर्च ज्यादा उत्पादन कम होने और मशीनरी ज्यादा पुरानी होने के कारण यूनिट से उत्पादन कम होता गया। बाद में सरकार ने यूनिट नंबर 1 से लेकर यूनिट नंबर 4 को कंडम घोषित कर दिया और इनमें कार्यरत कर्मियों को खेदड़ व अन्य स्थानों पर ट्रांसफर किया गया। थर्मल केएसई सिविल एस के सचदेवा ने बताया कि किसी प्रकार से कोई क्षति नही ऑपरेशन सफल रहा।

थर्मल। ध्वस्त होता कूंलिग टॉवर ।- फोटो : panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें