फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरफ्तार, सात बाइक एक एक्टिवा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 ने शहर में बाइक एवं एक्टिवा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को पकड़ा है। इन दोनों को गांव डाहर गोल चक्कर के पास से पकड़ा गया है। ये बाइक को चोरी कर एनएफएल के पास जंगल में झाड़ियों में छुपा देते थे। सीआईए टू ने इनकी निशानदेही पर झाड़ियों से सात बाइक व एक्टिवा बरामद की है। आरोपियों को सीआईए टू ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर विकास नगर निवासी अरविंद पुत्र जसमेर व राजनगर निवासी अमन पुत्र संतोषराम को पकड़ा है। दोनों डाहर गांव के पास आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। ये जिस एक्टिवा पर थे वो भी इन्होंने 13 अप्रैल को नवल सिनेमा के सामने फ्लाईओवर के नीचे से चोरी की थी। दोनों नशे के आदी हैं। अपनी लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। इन्होंने इन बाइक को बेचने का भी प्रयास किया लेकिन कागजों के अभाव में इन्हें बेच नहीं सके। इनसे सात बाइक एवं एक एक्टिवा बरामद की है। इन्होंने अब तक आठ वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें