फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव बुडशाम के पास नहर पुल पर शुक्रवार रात 12 बजे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रक समेत फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जुआं, सोनीपत निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसके साले का पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार शाम को उसका भाई नरेश (35) व भतीजा हिमांशु (10) पुत्र सुरेश उसके साले का हालचाल जानने के लिए अस्पताल आए थे। इसके बाद वे दोनों एक बाइक से वापस घर जाने के लिए निकले। वह उनके पीछे अपनी बाइक पर था। गांव बुडशाम के पास नहर पुल पर पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच चालक ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया। उसने लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें