पानीपत। मॉडल टाउन में झपटमारों ने एक किशोर के हाथ से मोबाइल झपट लिया। झपटमार आठ मरला की ओर फरार हो गए। युवक ने झपटमारों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नारायण सिंह पार्क निवासी उस्तप्रीत सिंह पुत्र दिलप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक अप्रैल रात साढ़े सात बजे अपनी साइकिल पर मॉडल टाउन में गुरुद्वारे से लाल टंकी की ओर जा रहा था। वो लाल टंकी के पास साइकिल खड़ी कर खड़ा हो गया। उसके हाथ में उसका मोबाइल था। पीछे से बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। वह घटना के बाद काफी डर गया। उसने घर जाकर परिवार वालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।