फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा और पुत्रवधू जख्मी

विज्ञापन
Woman dies in road accident, son and daughter-in-law injured - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना रोड पर फ्लाईओवर उतरते ही शास्त्री कॉलोनी के सामने बाइक एवं कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि उनका बेटा और बहू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सोनीपत स्थित खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

समालखा निवासी कमल अपनी पत्नी प्रीति और मां सोमवती के साथ बाइक पर खेत से घर लौट रहे थे। फ्लाईओवर के पास समालखा की तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों जख्मी हो गए और उन्हें इलाज के लिए समालखा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मां सोमवती को मृत घोषित कर दिया। कमल एवं प्रीति को खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें