फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 08 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। कुराड़-छाजपुर ड्रेन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छाजपुर खुर्द गांव के अंकित (26) की मौत हो गई। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सनौली खुर्द थाना के प्रभारी वेदपाल ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। गांव छाजपुर के अंकित कुराड़ फार्म के पास ढाबे पर खाना खाने के बाद बाइक पर वापस अपने गांव आ रहे थे।
उसी समय अज्ञात वाहन चालक ने छाजपुर ड्रेन के पास उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई हैं। राहगीरों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। सनौली थाना पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया हैं। सनौली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें