समालखा। मार्केट कमेटी कार्यालय के बगल में बूथ पर तीसरी मंजिल के निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। शहर की नई अनाज मंडी में व्यावसायिक गतिविधियों के बूथ बने हैं। मंडी में 107 नंबर बूथ पर मैदान के अलावा एक मंजिल का निर्माण किया जा सकता है। वहीं मंडी में कई बूथों को एक साथ मिलाकर तीसरी मंजिल तैयार की जा रही थी। यह काम मार्केट कमेटी के बिल्कुल बगल में स्थित बूथ पर हो रहा है। तीसरी मंजिल के ऊपर चल रहे मोंटी निर्माण का मामला डीसी और एसडीएम के संज्ञान में आया। इकसे बाद स्थानीय अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों ने इसके निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। मार्केट कमेटी की सचिव सविता जैन ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर निर्माण पर रोक लगा दी है। संवाद