फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। भिवानी जिला के बलियाली गांव के मदनलाल की मच्छरौली से बिहोली सड़क पर रविवार देर शाम को नीलगाय की टक्कर लगने से मौत हो गई। मदनलाल आठ महीने पहले ही मच्छरौली में मजदूरी करने आया था। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। समालखा थाना पुलिस के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि भिवानी जिले के बलियाली गांव का मदनलाल अपने परिवार के साथ पिछले करीब आठ महीने से मच्छरौली गांव में मजदूरी करने आया था।
विज्ञापन

वह रविवार किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल पर मच्छरौली से बिहोली गांव जा रहा था। सती माता के पास नीलगाय ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उनको समालखा के सामान्य अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें