पानीपत। गोहाना रोड पर महराना गांव के नजदीक शनिवार रात को नौल्था के पवन (32) की डिवाइडर से बाइक टकरा गई तभी पीछे आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मॉडल टाउन थाना की पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। हादसे से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि देर रात को महाराणा पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड गिर गया। तभी ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आठ मरला चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर जांच की। बाइक की आरसी से मृतक की शिनाख्त नौल्था के पवन के रूप में हुई। रविवार सुबह परिजन नागरिक अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पवन ट्रैक्टर चलाते थे। उनकी दो बेटी हैं। संवाद