पानीपत। पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए पेट्रोलियम ड़ीलर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्य?
- फोटो : Panipat
इसराना । सरकार द्वारा डीएपी की उपलब्धता के दावों के विपरीत इसराना में किसानों को समय पर डीएपी खाद नहीं मिल रहा। डीएपी की किल्लत को लेकर भाकियू के जिला महासचिव हरिंदर राणा ने इसराना में शनिवार को पत्रकार वार्ता की।
उन्होंने कहा कि डीएपी को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे दावों के उपरांत जमीनी हकीकत ठीक विपरीत है। किसान को डीएपी नहीं मिल रहा। सरकार व जिला प्रशासन को चेताया अगर इसराना में डीएपी की उपलब्धता जल्द नहीं कराई गई तो भाकियू 16 नवंबर को किसानों के साथ मिल कर इसराना के सरकारी इफ्को केंद्र पर ताला जड़ देगी। उन्होंने कहा कि खेत में गेहूं बुआई का समय चल रहा है। ऐसे में किसान को डीएपी खाद की जरूरत है। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों में रोष पनप रहा है। किसानों की समस्याओं के निदान के लिए भाकियू हर स्तर पर संघर्ष कर रही है। किसान खेत में खाद न मिलने, मंडी में खरीद नहीं होने व भाव न मिलने से परेशान है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से इसराना में किसानों को जरूरत अनुसार डीएपी उपलब्ध कराने की मांग करते हुए चेताया है अगर 16 नवंबर तक हालात नहीं सुधारे गए तो इसराना ने सरकारी इफको केंद्र पर किसान ताला जड़ देंगे। इस दौरान भाकियू के जिला प्रवक्ता प्रदीप जागलान व ब्लाक मीडिया प्रभारी संदीप डोगर मौजूद रहे।