फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक का अवार्ड

विज्ञापन
पानीपत। कॉलेज में पहुंचने पर छात्र दीपक को बधाई देते हुए प्राचार्य व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के एमएससी फिजिक्स (फाइनल) के छात्र दीपक सिंह को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक के राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से सम्मानित किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 18 से 24 नवंबर तक चले नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में दीपक सिंह ने 11 राज्यों के एनएसएस कार्यकर्ताओं को पछाड़ते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए इस अवार्ड को जीता। उन्हें यह अवार्ड शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने प्रदान किया।
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने दीपक सिंह की उपलब्धि पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज एनएसएस यूनिट ने नियमित और विशेष कैंपिंग कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को सामूहिक रूप से समस्याओं का सामना करना सिखाया है। पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, स्वास्थ्य, गांवों की तस्वीर बदलनी हो या फिर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना हो, हर काम में कॉलेज एनएसएस स्वयंसेवको ने बेमिसाल भूमिका निभाई है। दीपक की उपलब्धि पर उन्होंने समस्त एसडी कॉलेज परिवार को बधाई दी।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि एनएसएस में शामिल होकर विद्यार्थी समुदाय में काम करना, समुदाय की समस्याओं को जानना और उन्हें हल करना, सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी का बोध पाना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को महसूस करना सीख पाता है। प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राकेश गर्ग ने कहा कि दीपक सिंह ने एनएसएस में बहुत मेहनत से कार्य किया है जिसका इनाम उन्हें विश्वविद्यालय से मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें