फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत लगेंगे अंत्योदय उत्थान मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक विभिन्न खंडों में एक दिवसीय अंत्योदय उत्थान मेले आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 30 नवंबर, 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को नगर निगम क्षेत्र व 3 दिसंबर को पानीपत ब्लॉक के लिए, 6 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय समालखा खंड के लिए, 7 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय बापौली में, 9 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय मतलौडा में और 10 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय इसराना में ग्राम उत्थान मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इन ग्राम उत्थान मेलों में आर्य कालेज के लिए जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, 3 दिसंबर को आर्य कालेज में एसडीएम पानीपत धीरज चहल, 6 व 7 दिसंबर को समालखा व बापौली में एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, 9 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय मतलौडा में एसडीएम पानीपत धीरज चहल और 10 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय इसराना में आयोजित मेले में जिला परिषद के सीईओ को नोडल अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें