फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटा, सात महिलाओं समेत 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निंबरी के पास एक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार सात महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। हादसा खेत में जल पर फानों से निकले धुएं के कारण हुआ। धुएं में ऑटो चालक को बाइक दिखाई नहीं दी और चालक ने उसे बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया था। अब सभी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव सौदापुर निवासी लाडी देवी ने बताया कि सोमवार सुबह गांव खोजगीपुर निवासी उसके फूफा का निधन हो गया था। वो गांव की लीला, सुमित्रा, इशरो, दर्शना, रतनी, कमलेश, रामधारी व प्रेम के साथ ऑटो में गांव खोजगीपुर शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। ऑटो गांव का ही सुशील चला रहा था।
जब वे गांव निंबरी के पास पहुंचे तो वहां खेतों में फानों में आग लगी हुई थी। धुएं के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। धुएं में ऑटो व सामने से आ रही बाइक की टक्कर होते-होते बची। बाइक चालक को बचाने प्रयास में ऑटो चालक सुशील ने एकदम कट मारा तो ऑटो पलट गया और वो सभी ऑटो के नीचे दब गए। राहगीरों ने उन्हें ऑटो के नीचे से निकाला और ऑटो उठाया। उसकी ऑटो से उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में वो सभी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें