फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से मोबाइल नंबर को जोड़ने का झांसा देकर पूछा ओटीपी, 69 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगों ने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से लिंक करने के नाम पर युवक से ओटीपी पूछकर खाते से 69 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने इस निकासी को दो बार में अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रजनेश पुत्र दलसिंह निवासी जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर, यूपी ने बताया कि वो हाल में गांजबड़ गांव में किराए पर रहता है। यहां एक निजी कंपनी में काम करता है। 27 अगस्त को उसके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि उन्हें उसका मोबाइल नंबर सत्यापित कर बैंक खाते से लिंक करना है। इसके बाद उसके पास एक ओटीपी आया। आरोपी ने ने उससे ओटीपी पूछा तो उसने बता दिया। तभी उसके खाते से 30 हजार रुपये निकल गए। उसने वापस कॉल किया और बताया कि उसके खाते से पैसे निकले हैं। सामने वाले ने कहा कि इंटरनेट की दिक्कत है। पैसे वापस आ जाएंगे। उसने कहा कि एक और ओटीपी आया होगा वो बता दो, हम पैसे वापस डाल रहे हैं। उसने दोबारा ओटीपी बता दिया। तभी उसके खाते से 39 हजार रुपये कट गए। ठगों ने जालसाजी से उसके खाते से 69 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें