फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कॉलेज ने 194 रनों से आईबी कॉलेज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के अंतर्गत होने वाली ग्रुप बी की इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का आयोजन अमिगोज क्रिकेट अकादमी में हुआ। फाइनल मैच में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईबी कॉलेज को 205 रनों से करारी शिकस्त देकर एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने बताया कि फाइनल मैच में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 274 रन बनाए। वहीं आईबी कॉलेज की टीम मात्र 69 रन पर ही ढेर हो गई। शिवम त्यागी ने 107 रन व गिब्स दहिया ने 74 रन बनाए। वहीं, खिलाड़ी विक्की ने दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि लीग मैच कुरुक्षेत्र के किरमच गांव के मैदान में खेले जाएंगे।
आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, उन्होंने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, प्राध्यापक डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल व सचिन को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें