फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जोहड़ का पानी डायवर्ट करने की मांग पूरा न होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पावटी गांव के ग्रामीण पिछले दस वर्षों से गांव के सामने हथवाला रोड पर स्थित जोहड़ का पानी स्टेडियम के पास स्थित पुराने जोहड़ में डायवर्ट करने की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए गांव में सीवर लाइन भी बिछाई जानी है। बीडीपीओ कार्यालय ने 17 लाख रुपये का एस्टीमेट भी तैयार किया हुआ है, लेकिन फंड नहीं होने के कारण काम अटका हुआ है। जिससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी कलीराम, राजेश, कृष्ण शर्मा, प्रवीण, जगबीर, राजेंद्र, शक्ति सिंह ने बताया कि गांव में दो जोहड़ है। एक आबादी से बाहर स्टेडियम के पास स्थित जोहड़ में पहले से ही गांव की आबादी का गंदा पानी जाता था। अब से दो दशक पहले पंचायत ने राजकीय विद्यालय के सामने गोचरांद की जमीन में थ्री पौंड सिस्टम के तहत तीन तालाबों का निर्माण करवाया था। आधी आबादी का गंदा पानी इस जोहड़ में डाला गया था। गंदा पानी एक तालाब से फिल्टर होकर दूसरे और तीसरे में तालाब में पानी जाता था लेकिन बीच अब पटरी टूटने से तीनों में गंदा पानी जम गया और दल दल बन गई। कई बार इस में पशु भी धंस गए। इस तालाब में काफी दिन पहले एक बच्चे की डूबने से मौत भी हो गई थी। ग्रामीणों की मांग है कि या तो इस की बाउंड्री की जाए और पार्क बनाया जाए। यह 2-3 एकड़ जमीन जगह है। जिससे ग्रामीणों को और परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें