फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग गोशालाओं को देगा सस्ती दरों पर रिपर

Mon, 09 Dec 2013 04:46 PM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत कृषि विभाग गो माताओं की सेवा करने के लिए आगे आया है। विभाग की योजना के अनुसार जिले की पांच गोशालाओं को सस्ती कीमताें पर रिपर दिए जाएंगे। इन रिपराें पर आम किसानों की तुलना में ज्यादा अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि विभाग विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रहा है। इसी कड़ी में विभाग ने गोशालाओं में भी विशेष अनुदान पर रिपर देने की योजना बनाई है। अब तक किसानों को ही अनुदान पर रिपर दिए जाते रहे हैं, लेकिन अब गोशालाओं की भी दिए जाएंगे।
 
आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर
रजिस्टर्ड गोशालाओं को रिपर लेने के लिए 31 दिसंबर से पहले ही कृषि विभाग के सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में आवेदन जमा कराना होगा।

आवेदन करने वाली गोशाला संस्थाओं को ही रिपर मिल सकेंगे। अगर आवेदन ज्यादा आते हैं तो ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ अलग-अलग ब्लाक स्तर पर निकाला जा सकता है। इससे हर ब्लाक की गोशाला को रिपर मिल सकता है।
विज्ञापन


ये है अनुदान की राशि
रिपरों पर कृषि विभाग अनुदान देगा। इस समय रिपर की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये तक है। गोशालाओं में दिए जाने वाले रीपरों पर विभाग की तरफ से फिलहाल 20 हजार रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इन विशेष रिपरों पर सरकार की तरफ से भी अलग से अनुदान दिए जाने की उम्मीद है।

कृषि विकास अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से दी जाने वाली अनुदान राशि 40 हजार रुपये तक होने की उम्मीद है। यह राशि कम या ज्यादा भी हो सकती है।

आम किसान नहीं कर सकेंगे आवेदन
इन रिपरों के लिए आम किसान आवेदन नहीं कर सकते। जो भी आवेदन जमा कराए जाएंगे, उनके साथ बाकायदा गोशाला के रजिस्ट्रेशन का प्रूफ लगा होना आवश्यक है। रिपर देने के बाद भी विभाग अपने स्तर पर जांच करा सकता है कि कहीं किसी ने फर्जी दस्तावेज देकर रिपर तो प्राप्त नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें