फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

221 दिन बाद फिर संक्रमण के 60 केस मिले, ट्रेस करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में 221 दिन बाद वीरवार को एक साथ कोरोना संक्रमण के 65 केस मिले हैं। इसमें अधिकांश को घरों में ही आइसोलेट किया जा गया है, जबकि लक्षण दिखने वाले मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। विदित हो कि इससे पहले 28 मई 2021 को एक दिन में 67 केस मिले थे।
विज्ञापन

एक ओर जहां संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सैंपलिंग और टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि एक जनवरी से प्रतिदिन कोरोना सैंपलिंग की संख्या 1500 से अधिक कर दी गई है, जबकि नवंबर में सैंपलिंग की संख्या प्रतिदिन 250-300 के बीच थी। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 144 पहुंच चुकी है, जिनमें ओमिक्रॉन के चार केस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को 65 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। कोरोना के सबसे अधिक केस मॉडल टाउन और सेक्टर 11-12 में मिल रहे हैं। वीरवार को मिले 65 केस में से 25 केस इन्हीं क्षेत्रों से आए हैं। इसमें एक छह साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है।
कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, कोविड गाइडलाइन का पालन करें: डॉ. सुनील
कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। वीरवार को कोरोना के 65 केस मिले हैं। ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। संक्रमितों में उनकी संख्या अधिक है जो बाहर घूमकर जिले में लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें