फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44वें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोनल यूथ फेस्टिवल में एसडी पीजी कॉलेज का उत्कृष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय महाविद्यालय इसराना में 3 से 5 जनवरी तक चले यूथ फेस्टिवल में एसडी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दो रिकोमेंडेड और पंद्रह कोमेंडेड के बल पर शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन भी जीत लिया। विजेता विद्यार्थियों के कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी के प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

बता दें कि एसडी कॉलेज गत लगातार नौ वर्षों से प्रथम रनरअप विजेता बनकर यूथ फेस्टिवल में अपनी धाक जमाए हुए था। इस बार भी कॉलेज की टीम ने इंस्टालेशन और सिंपोजियम में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा फोटोग्राफी, हरियाणवी सोलो डांस (मेल), वन एक्ट प्ले, वेस्टर्न वोकल सोलो, ग्रुप डांस जनरल, संस्कृत नाटक, हरियाणवी नाटक, मिमिक्री, हरियाणवी इंस्ट्रूमेंट (सोलो), क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट (सोलो), पोएटिक सिंपोजियम और सांग आदि में कमेंडेड पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कॉलेज पहुंचने पर सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ. संगीता गुप्ता के साथ उनकी टीम ने विजेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. दीपिका अरोड़ा मदान, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. मोनिका खुराना, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. डेनसन डी पॉल, डॉ. सरिता दलाल, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. मुकेश पुनिया, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें