फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

587 एकड़ भूमि पर उगी फसल को प्रशासन काटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। धनसौली गांव के ग्रामीणों ने करीब 587 एकड़ विवादित भूमि पर अवैध रूप से फसल काश्त की है। अब इसकी कटाई प्रशासन करवाएगा। इसके लिए इस जमीन के सुपरदार एसडीएम समालखा को नियुक्त किया गया है। अगर कोई ग्रामीण इस जमीन पर काश्त की गई फसल को काटता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। ये बातें एडिशनल सीईओ कम बीडीपीओ सनौली खुर्द राजेश सोनी ने कही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसडीएम समालखा ने तहसीलदार, मार्केट कमेटी सचिव बापौली व बीडीपीओ सनौली खुर्द को संयुक्त कमेटी बनाकर इसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी है। वहीं इस जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते इसकी बोली नहीं की जा सकी। उधर, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक ने बताया कि इस फसल को प्रशासन ही कटवाएगा। यदि किसी ने फसल काटने की कोशिश की तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गांव धनसौली की करीब 587 एकड़ भूमि पर धनसौली व नंगला गांव का विवाद होने के चलते उक्त जमीन का सुपरदार एसडीएम समालखा को नियुक्त किया गया है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने उक्त जमीन पर अवैध रूप से फसल काश्त कर ली थी। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम समालखा ने उक्त जमीन की देखरेख के लिए एक संयुक्त कमेटी का गठन किया था ताकि वहां उगाई गई फसल को प्रशासन ही काट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें