पानीपत। अप्रैल में होने वाले गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित बैठक लेते हुए
- फोटो : Panipat
पानीपत। गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में अप्रैल में प्रस्तावित समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सचिवालय में उपायुक्त ने विभिन्न अधिकारियों से बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समारोह को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मूलभूत कार्यों को अभी से अंतिम रूप देना शुरू कर दें।
उन्होंने कहा कि यह एक भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें दूसरे जिलों व राज्यों से भी साध संगत पधारेगी। उन्होंने कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, वाहनों के खड़ा होने का स्थान, लंगर पंडाल इत्यादि पर प्लानिंग की। इस बैठक में पंजाबी साहित्य अकादमी हरियाणा के उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह धमीजा, करनाल निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, डीआईओ मुकेश चावला, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़ भी उपस्थित रहे।