फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व की तैयारी का अतिरिक्त प्रधान सचिव ने लिया जायजा

विज्ञापन
पानीपत। 24 अप्रैल को 400वें प्रकाश पर्व को लेकर होने वाले कार्यक्रम को लेकर सैक्टर 13-17 का दौरा करते हु? - फोटो : Panipat
विज्ञापन

पानीपत। गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व की तैयारी का मंगलवार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने सेक्टर13-17 में पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त सुशील सारवान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ विचार-विमर्श भी किया।

विज्ञापन


डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में आपातकालीन मेडिकल सुविधाओं को लेकर भी अलग से पंडाल बनाया जाए, जिसमें विशेष रूप से चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहे ताकि आपातकाल में यह चिकित्सक अपनी सेवाएं दे सकें। उन्होंने रूट प्लान के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाली साध-संगत को किसी भी तरह की परेशानी नही होनी चाहिए। इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस पर उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि 5.50 लाख वर्ग फुट एरिया में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें लंगर हॉल के अलावा मुख्य कीर्तन हॉल, जोड़ा घर, पार्किंग, प्रदर्शनी हॉल, मीडिया सेंटर इत्यादि बनाए जा रहे हैं। मुख्य मंच पर मुख्य मेहमानों के अलावा संतों व रागियों के लिए भी व्यवस्था की गई है। वाहनों के सुचारु रूप से आवागमन के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशानिर्देशन में पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन


Koo App

21 अप्रैल को श्री गुरू तेग़ बहादर जी के 400वें प्रकाश पुरब के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लाल क़िले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इस मौक़े प्रधानमंत्री मोदी जी श्री गुरू तेग़ बहादर जी के नाम पर एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। 🙏🏻 संगतों से इस ऐतिहासिक प्रोग्राम में शामिल होने की अपील करता हूं। 🙏🙏🙏🙏 #shreegurutegbhadursahibji🙏

View attached media content

- Dinesh Singh (@dineshsinghbabbu) 20 Apr 2022



इस दौरान सांसद संजय भाटिया ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ‘हिंद की चादर’ हैं। उन्होंने एक समुदाय के लिए नही बल्कि पूरी दुनिया के लिए अपना बलिदान दिया। आज हिंदुस्तान दुनिया के नक्शे पर है तो वह गुरुओं के बलिदान के कारण ही है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भारत के गुरुओं का गौरवशाली इतिहास नई पीढी को बताने के लिए ही ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि आने वाली पीढी को इसकी जानकारी मिल सके।

इसी को लेकर पिछले दिनों पानीपत में लाइट एंड सांउड शो भी आयोजित किया गया था, जिसे हजारों लोगों ने देखा था। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है और गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व के माध्यम से आजादी के लिए हुए बलिदानों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

इस मौके पर जजपा जिला अध्यक्ष सुरेश काला, निगम आयुक्त आरके सिंह, एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम पानीपत विरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी, समाजसेवी नवीन भाटिया के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Koo App

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें #प्रकाशोत्सव की भव्यता व दिव्यता का अनुभव करने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं। मानवता, सद्भाव और शांति का संदेश फैलाने के लिए यह अपनी तरह का अनूठा आयोजन है। इस ऐतिहासिक क्षण के बनें भागीदार...दिनांक और स्थान: 24 अप्रैल, #पानीपत। #400PrakashPurab

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 20 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें